मुख्यमंत्री हेमंत आज करेंगे जनता के लिए शिविर लॉन्च
आज से झारखंड में ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जो कि 15 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू से ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके चलते रांची जिले के सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में कल से शिविर लगने शुरू हो जाएंगे। यहां आम जनता की समस्याओं को सुना और निपटाया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और पात्र लाभुकों को सीधे लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री संबंधित सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत और गांव स्तर पर शिकायतों के त्वरित निष्पादन और योजनाओं से नए लाभुकों को जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने रांची जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक या अन्य पहचान पत्र आदि साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर
विस्थापितों के आंदोलन से बीएसएल (BSL) का कामकाज प्रभावित, हाईकोर्ट की प्रशासन को दो-टूक चेतावनी
रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई