उपराष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान जारी, सांसदों ने डाले वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू होते ही पहला वोट डाला। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। एनडीए के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव जगदीप धनखड़ द्वारा 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अप्रत्याशित रूप से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद हो रहा है। मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह और एल. मुरुगन के साथ संसद भवन के कमरा संख्या 101 वसुधा में स्थापित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे पर जाने से पहले मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।” सुबह जल्दी वोट डालने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मेघवाल, प्रहलाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा नेता राम गोपाल यादव, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और नासिर हुसैन शामिल थे। 92 वर्षीय देवेगौड़ा व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हाथों में हाथ डाले मतदान केंद्र तक जाते देखे गए।

झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू
जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के पक्ष में नहीं थे : पीएम मोदी
राजनाथ पहुंचे बांग्लादेश उच्चायोग, खलिदा जिया को दी श्रद्धांजलि
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और 1 UT में SIR प्रोसेस की डेडलाइन बढ़ाई
सीएम हेमंत सोरेन ने आदिवासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की
जमीन घोटाला केस में सोरेन सोरेन को कोर्ट से राहत