झारखंड में 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, बारिश के आसार
झारखंड के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। अत्यधिक तापमान बढ़ने का प्रतिकूल असर आम जन जीवन पर पड़ रहा है।
रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाइबासा में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य के तीन शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री हो गया है उनमें डालटेनगंज 40.7, जमशेदपुर में 40.0, बोकारो में 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची में भी तापमान बढ़कर 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश होने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अगले एक-दो दिनों में अन्य जिलों में भी बारिश होने का आसार है।

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
झारखंड के इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार देगी छात्रवृत्ति