झारखंड में 48 अपराध पदाधिकारियों का तबादला, 14 एसपी बदले गए
राज्य सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी और एसपी समेत कुल 48 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसएसपी और एसपी बदले गए हैं, उनमें पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिले के अलावा जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी शामिल हैं। राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है। इतना ही नहीं एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जैप का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मंगलवार की देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सभी स्थानांतरित अफसरों को तत्काल अपने नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। कौन कहां गया? तदाशा मिश्रा: एडीजी रेल से विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।संजय आनंदराव लठकर: एडीजी अभियान से एडीजी रेल।टी. कंडासामी: विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से एडीजी अभियान।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश