झारखंड में 620 करोड़ की लागत से बनेंगे 1117 स्वास्थ्य उपकेंद्र
सरकार ने राज्य की विभिन्न पंचायतों में 1117 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रत्येक उपकेंद्र 55.50 लाख रुपये की लागत से बनेगा जिसके लिए कुल 619 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह निर्णय 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लिया गया है जिसका उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के विभिन्न पंचायतों में 1,117 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा। प्रत्येक उपकेंद्र का निर्माण 55.50 लाख रुपये की लागत से होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इनके निर्माण के लिए कुल 619 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने योजना की स्वीकृति आदेश जारी किया है। दअरसल, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 एवं 25 -26 के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। राज्य स्तरीय समिति की आठ अप्रैल को हुई बैठक में इन उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। बताते चलें कि झारखंड में कुल 4,345 पंचायतें हैं, जिनमें से 2,931 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं और 167 पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य या अनुमंडल अस्पताल हैं।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश